फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: ऐतिहासिक बरनोट मेले का आगाज, शोभायात्रा में पहुंचे ग्रामीण

झंडूता उपमंडल के ऐतिहासिक बरनोट मेले का मंगलवार शाम छह बजे विधिवत शुभारंभ हुआ। समाजसेवी कुलदीप सिंह चंदेल ने मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान झंडूता से बरनोट तक शोभायात्रा निकाली गई। मेले के शुरू होते ही बरनोट और आसपास के क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। शाम होते ही बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित मेला स्थल पर पहुंचने लगे। पांच दिन तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा। मेले में पहुंचने वाले लोग विभिन्न गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। मेले के कारण बाजार और आसपास के क्षेत्र में भी चहल-पहल बढ़ गई है। मेले के शुभारंभ अवसर पर आयोजकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और आयोजन को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी। बरनोट मेले का क्षेत्र में विशेष महत्व माना जाता है और हर वर्ष स्थानीय लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह रहता है। आयोजक राकेश कुमार ने बताया कि बरनोट मेला ऐतिहासिक है और क्षेत्र में इसका विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम से मेले का शुभारंभ हो गया है। मेला चार अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका स्थानीय लोगों और मेले में पहुंचने वाले दर्शक आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें