फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए किसान नेताओं के घर पुलिस की दबिश

धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने की मांग को लेकर एक दिन पहले बराड़ा रोड पर हुए किसान आंदोलन के बाद पुलिस ने किसान नेताओं पर निगरानी बढ़ा दी है। आज अलसुबह पुलिस की टीमें जिले में कई किसान नेताओं के घर पहुंचीं। पुलिस का प्रयास था कि किसान नेताओं को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से पहले ही डिटेन किया जा सके, ताकि बराड़ा रोड पर होने वाले प्रदर्शन में उनकी भागीदारी को रोका जा सके। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के निदेशक मनदीप सिंह के गांव रोडछप्पर स्थित आवास पर भी पुलिस की टीम बड़ी संख्या में पहुंची। पुलिसकर्मी काफी देर तक उनके घर पर मौजूद रहे, लेकिन मनदीप सिंह घर पर नहीं मिले। इसके बाद पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा। मनदीप सिंह ने कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने की मांग करना किसानों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि खेतों में धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है और किसान अपनी फसल मंडियों में लेकर आने की तैयारी में हैं। ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द सरकारी खरीद शुरू करनी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि इस समय मौसम भी किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। यदि धान की खरीद शुरू होने में और देरी हुई तथा बेमौसमी बारिश हो गई तो खेतों में तैयार खड़ी फसल को नुकसान पहुंच सकता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए धान की सरकारी खरीद निर्धारित समय से पहले शुरू की जाए। किसान नेताओं के घरों पर पुलिस के पहुंचने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा। किसान संगठनों का कहना है कि फसल तैयार होने के बाद खरीद में देरी किसानों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। उनका कहना है कि सरकार को किसानों की मांग पर जल्द निर्णय लेना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें