फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव ढाकवाला के पास शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गांव डारपुर निवासी 24 वर्षीय सुनील और 27 वर्षीय कृष्ण के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए हैं। रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। गांव डारपुर निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि उसका भाई सुनील और उनके घर से थोड़ी दूरी पर रहने वाला कृष्ण ट्राली से लकड़ी उतारने का काम करते थे। शनिवार सुबह दोनों सुनील की बाइक पर काम के लिए निकले थे। दिनभर काम करने के बाद देर शाम दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। जब वे ढाकवाला गांव के पास पुलिया के नजदीक पहुंचे तो पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर पहुंचाया अस्पताल: हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों युवकों को सड़क पर घायल अवस्था में देखा तो तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए सीएचसी छछरौली पहुंचाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। गांव में शोक की लहर: एक ही गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलते ही डारपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। थाना छछरौली प्रभारी वेदपाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार रविवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें