फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में गन्ने के दाम में 15 रुपये की बढ़ोतरी से किसान नाराज, कल सरस्वती मिल में होगी महापंचायत

यमुनानगर। प्रदेश सरकार की ओर से इस साल गन्ने के दाम में की गई 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी से किसान संतुष्ट नहीं हैं। गन्ने के उचित भाव की मांग को लेकर किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने 13 नवंबर को सरस्वती शुगर मिल में आपात बैठक बुलाई है। बैठक में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी विशेष रूप से पहुंचेंगे और किसानों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। भाकियू के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने बताया कि 13 नवंबर को सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में प्रदेशभर के किसानों की बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी करेंगे। बैठक में हरियाणा की सभी शुगर मिलों से जुड़े किसानों को पहुंचने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से गन्ने के भाव में की गई 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किसानों की उम्मीदों के अनुरूप नहीं है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। ऐसे में किसानों को अपने हक के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। बैठक में गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। किसानों से राय ली जाएगी कि शुगर मिलों में गन्ने की पेराई शुरू होने से पहले ही आंदोलन किया जाए या फिर जनवरी में शुगर मिलों को बंद करने का फैसला लिया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन को लेकर कोई भी फैसला किसानों की सहमति से लिया जाएगा। 13 नवंबर की बैठक में प्रदेशभर के किसानों की राय के आधार पर आगामी रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें