फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपालमोचन सरोवर में स्नान से मिटते हैं पाप, 20 नवंबर से पांच दिवसीय मेला

व्यासपुर। यमुनानगर जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री कपालमोचन का विशेष महत्व है। यहां स्थित कपालमोचन सरोवर को लेकर पौराणिक मान्यता है कि इसमें स्नान करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाभारत और विभिन्न पुराणों में भी इस तीर्थ का उल्लेख मिलता है। हर साल कार्तिक मास में यहां लगने वाले अंतरराज्यीय श्री कपालमोचन-श्री आदिबद्री मेले में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष मेला 20 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव ने ब्रह्मा जी का एक सिर काट दिया था, जिसके कारण उनके हाथ में ब्रह्महत्या का दोष लग गया था। मान्यता है कि कपालमोचन सरोवर में स्नान करने से भगवान शिव को इस दोष से मुक्ति मिली थी। इसी कारण इस तीर्थ का नाम कपालमोचन पड़ा। कहा जाता है कि इस सरोवर में स्नान करने से पापों का नाश होता है और श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कपालमोचन में केवल एक नहीं, बल्कि तीन पवित्र सरोवर हैं। इनमें कपालमोचन, ऋणमोचन और सूरजकुंड सरोवर शामिल हैं। तीनों सरोवरों का अपना अलग धार्मिक महत्व है। मान्यता के अनुसार महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने ऋणमोचन सरोवर में स्नान कर युद्ध में अपने संबंधियों की मृत्यु के दोष से मुक्ति की कामना की थी। वहीं सूरजकुंड सरोवर का संबंध भगवान श्रीकृष्ण और पांडवों से जोड़ा जाता है। यह तीर्थ हिंदू और सिख दोनों धर्मों के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि गुरु नानक देव जी और गुरु गोबिंद सिंह जी ने भी इस पवित्र स्थल की यात्रा की थी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तीनों सरोवरों में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मेले में धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-अर्चना और लंगर के माध्यम से श्रद्धालु आस्था और सेवा भाव का संदेश देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें