फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सेवा संकल्प पर बरसे पूर्व वित्त मंत्री, बोले- प्रचार नहीं रोजगार पर खर्च हो जनता का पैसा

सोनीपत। पूर्व वित्त मंत्री एवं इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह ने सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अभियान के नाम पर सरकारी मशीनरी और संसाधनों का इस्तेमाल जनसमस्याओं के समाधान के बजाय राजनीतिक प्रचार में किया जा रहा है। सोमवार काे वह लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक ली। पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में सेवा करना चाहती है तो बेरोजगार युवाओं को रोजगार, किसानों को राहत, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और लंबित सरकारी कार्यों का समाधान उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में दीपोत्सव जैसी गतिविधियों में बच्चों और शिक्षकों को शामिल करने के बजाय इन संस्थानों की मूल जरूरतों पर संसाधन खर्च होने चाहिए। उन्होंने बेरोजगारी को प्रदेश और देश की प्रमुख समस्याओं में शामिल बताते हुए रोजगार गारंटी कार्ड या लक्षित आजीविका सहायता जैसी योजनाएं शुरू करने की मांग की। यूपीआई शुल्क को लेकर भी जताई चिंता पूर्व मंत्री ने डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने लंबित इंतकाल और रजिस्ट्रियों के मामलों का समाधान करने की मांग की। प्रेसवार्ता में संपत सिंह ने इनेलो संगठन को मजबूत करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में टूट के बाद कांग्रेस में गए कई लोग वापस लौट चुके हैं और कुछ अन्य लोगों के भी भविष्य में वापस आने की संभावना है। उन्होंने नूंह में 27 सितंबर को होने वाली प्रस्तावित रैली को लेकर कार्यकर्ताओं और लोगों में उत्साह होने की बात कही। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत, प्रदेश सचिव सुरेश त्यागी, भूपेंद्र मलिक, ओमप्रकाश गोयल, राजेंद्र गौड़ भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें