शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रविवार सुबह 132 केवी लाइन और पावर हाउस में मरमत का कार्य शुरू हो गया। मरम्मत कार्य सुबह 7 शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान शहर और आसपास के गांव में गरीब 9 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगों के बिजली संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। शहर में महम रोड पर स्थित 132 केवी पावर हाउस से बिजली की सप्लाई दी जाती है। पावर हाउस में बिजली की आपूर्ति जसिया स्थित 220 केवी पावर हाउस से होती है। जसिया से शहरी पावर हाउस तक 132 कवि लाइन लगी हुई है। लंबे समय से इस लाइन की मरम्मत नहीं हुई थी। मरम्मत के अभाव में कई बार लाइन में हॉट प्वाइंट बन जाते हैं। इससे लाइन में बिजली के फाल्ट आने शुरू हो जाते हैं। बिजनेस प्लाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए रविवार को 132 केवी लाइन की मरम्मत की गई। निगम के इंजीनियरों और कर्मचारी लाइन की बारीकी से जांच कर रहे हैं। एसडीओ रोहित ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान संपूर्ण लाइन और पावर हाउस परिसर में ट्रांसफार्मर की जांच की जा रही है। इस दौरान कर्मचारियों ने बिजली की लाइनों के नीचे उगे हुए पेड़ों की टहनियों की भी छंटाई की। इस दौरान सुरक्षा कारणों के चलते बिजली की आपूर्ति बंद रखी गई। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।