फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद स्ट्रीट लाइट पहनकर निगम पहुंचे पार्षद, बोले- शिकायत के बाद भी नहीं होती मरम्मत

सोनीपत। शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों और लंबे समय तक मरम्मत नहीं होने के विरोध में मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में पार्षदों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। पार्षद प्रतिनिधियों और पार्षदों ने अपने शरीर पर बंद स्ट्रीट लाइट पहनकर निगम कमिश्नर से मुलाकात की और शहर में नई लाइटें लगवाने के साथ खराब लाइटों को शिकायत मिलते ही ठीक करवाने की मांग उठाई। नगर निगम पार्षद प्रतिनिधि एवं जिला पार्षद संजय बड़वासनी, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सैनी, पार्षद राजेश मलिक, नवीन, अनुराग जैन, मुकेश बामनिया व संजय ठेकेदार ने निगम आयुक्त हर्षित कुमार के सामने समस्या रखी। उन्होंने कहा कि शहर की कई गलियों में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लगातार शिकायतें मिल रही हैं। पार्षदों ने कहा कि शिकायत देने के बावजूद खराब लाइटों की मरम्मत में कई दिन लग जाते हैं। इससे आमजन को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई जगह लगी पुरानी लाइटें भी अब बदलने की जरूरत है। वे लंबे समय से पुरानी लाइटों की जगह नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने और खराब लाइटों की समय पर मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा। पार्षदों ने मांग की कि शिकायत मिलते ही संबंधित कर्मचारियों को मौके पर भेजकर लाइट ठीक कराई जाए, ताकि लोगों को कई दिनों तक अंधेरे में न रहना पड़े। निगम आयुक्त ने एक्सईएन अजय निराला व संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द स्ट्रीट लाइटों से जुड़ी शिकायतों का समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें