फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का पैदल मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग व पुतला फूंका

निजामपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को निजामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ-देश बचाओ और वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे बुलंद किए। प्रदर्शन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं व मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के माध्यम से अपनी मांगों को उठाते हुए चुनावी प्रक्रिया को लेकर जवाब देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें