फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हमेशा आपकी दोस्त है, डरें नहीं : मीना रानी

आंबेडकर चौक स्थित महिला थाना में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दोस्त पुलिस कार्यक्रम किया गया। इसमें महिला थाना प्रभारी मीना रानी व पीएसआई भारती ने जिलास्तरीय एनएसएस शिविर की 40 छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और कानून की जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने थाना परिसर का भ्रमण कर थाने की कार्यप्रणाली को करीब से जाना। थाना प्रभारी मीना रानी ने छात्राओं से कहा कि अपराधी अपना रिश्ता या समाज नहीं देखता, इसलिए खुद को जागरूक होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही बोलना और लड़ना पड़ेगा। चुप रहने से अपराधी के हौसले बढ़ते है। इसलिए हर गलत बात का विरोध करना सीखें। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना भी उतना ही जरूरी है। महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी हर छात्रा को होनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर वह सही समय पर सही कदम उठा सके। थाना पुलिस हमेशा आपकी दोस्त है, डरें नहीं, बल्कि बेझिझक अपनी बात रखें। पीएसआई भारती ने छात्राओं को साइबर अपराध, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन 112, 1091 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती, फोटो शेयर करना और निजी जानकारी देना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, पूछताछ कक्ष और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल भाषा में जवाब दिया। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गगना, मंजू, दुर्गा, सुमन, अलका मदान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें