फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में सफाई कर्मचारियों ने फूंकी सरकारी आदेश की प्रतियां, 13 मई के समझौते पर अड़े

नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को सरकार के आदेशों की प्रतियां फूंककर विरोध जताया। सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को 5 सितंबर तक काम पर लौटने के आदेश दिए थे। लेकिन कर्मचारी शनिवार को भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार के साथ हुए 13 मई के समझौते के अनुसार उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। शनिवार को लगातार 31वें दिन भी नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की और कहा कि सरकार वादा खिलाफी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि दमनकारी नीति से आंदोलन दबने वाला नहीं है। हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें