दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार रोहतक के अमृत कॉलोनी निवासी कोमल उर्फ कोबरा जांगड़ा के परिजनों ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कोमल के भाई तिलकराज ने मामले को फर्जी बताते हुए कहा कि जब धमकी दिल्ली के आप विधायक के फोन पर दी गई तो एफआईआर पंजाब के मोहाली में क्यों दर्ज की गई। यह बात उनकी समझ से बाहर है। उन्होंने दावा किया कि एफआईआर पढ़ने के बाद उन्हें पूरा मामला किसी षड्यंत्र के तहत फंसाने जैसा लग रहा है।