हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने वीरवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी काउंटर, लेबर रुम, दवा काउंटर व शौचालयों की व्यवस्था का जायजा लिया। मरीजों से बातचीत की तो बाहर से अधिक दवाइयां लिखने व इलाज में कोताही बरतने की शिकायतें मिली। इस पर उपाध्यक्ष ने अस्पताल के डॉक्टरों को फटकार लगाई। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. कमला, पीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र व अन्य उपस्थित रहे।