फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा में पिटबुल का आतंक, महिला समेत चार लोगों को काटा; दुकान में घुसा, मौके पर पहुंची डायल 112 टीम

समालखा-पानीपत। गुलाटी रोड पर मंगलवार सुबह पिटबुल कुत्ते ने महिला समेत चार लोगों को काट लिया। अचानक हुई इस घटना से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने डायल 112 को बुला लिया। स्थानीय दुकानदार रमेश और दीपक ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक पिटबुल कुत्ता अचानक गुलाटी रोड पर आ गया। उसने कुछ ही देर में लोगों को काटना शुरू कर दिया। कुत्ते ने सामान खरीदने के लिए बाजार आई एक महिला समेत चार लोगों को अपना निशाना बनाया। इसी दौरान एक व्यक्ति मोबाइल की दुकान पर अपना काम कराने के लिए आया था। पिटबुल दुकान के अंदर घुस गया और वहां बैठे एक ग्राहक को भी काट लिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोगों को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। यहां उनका उपचार कराया। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल पैदा हो गया। दुकानदारों ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि पिटबुल के मालिक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि गुलाटी रोड पर पिटबुल कुत्ते द्वारा कई लोगों के काटने की सूचना मिली है। पुलिस को इसमें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। इसमें कोई शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें