जिला सचिवालय के सभागार में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें लेकर नागरिक पहुंचे। हरीनगर निवासी बिमला देवी ने उपायुक्त के समक्ष प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित समस्या रखी।