पलवल जिले में बिजली कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल का असर अब बिजली आपूर्ति पर दिखाई देने लगा है। हरियाणा में बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में बुधवार रात से शुरू हुई हड़ताल के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बृहस्पतिवार सुबह से बिजली नहीं आने के कारण लोगों को घरेलू कामकाज से लेकर पेयजल आपूर्ति तक में परेशानी का सामना करना पड़ा।