फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटोटी-सुल्तानपुर में बाबा रामदेव की भांजी की सगाई में जुटीं कई बड़ी हस्तियां

नारनौल। जिले के खटोटी-सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार को योग गुरु बाबा रामदेव की भांजी मुदिता यश की सगाई का समारोह धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी के कारण चर्चा का केंद्र बना रहा। समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और योग गुरु बाबा रामदेव सहित कई विशिष्ट अतिथि पहुंचे। आचार्य बालकृष्ण समेत अनेक प्रमुख लोगों की मौजूदगी से आयोजन की रौनक बढ़ गई। मुदिता यश, डॉ. यशदेव शास्त्री और डॉ. ऋतम्भरा शास्त्री की पुत्री हैं। उनका रिश्ता गुरुग्राम निवासी कुशल वीर के साथ तय हुआ है। कुशल वीर, डॉ. वीर सिंह और राजेश वीर के पुत्र हैं। समारोह के लिए गांव में विशेष तैयारियां की गईं और मेहमानों के स्वागत की व्यवस्था की गई। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित हुआ समारोह निमंत्रण पत्र के अनुसार, समारोह में शाम 5:15 बजे यज्ञ-हवन, शाम 6:15 बजे रिंग सेरेमनी और रात 8 बजे से प्रीतिभोज का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। आयोजन में धार्मिक परंपराओं के साथ सगाई की रस्में पूरी की गईं। समारोह में भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मवीर सिंह, हरियाणा के मंत्री नरबीर सिंह और शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा भी पहुंचे। इनके अलावा पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, पूर्व विधायक सीताराम, राजस्थान के पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव, महेंद्रगढ़ की उपायुक्त अनुपमा अंजली, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, अभिमन्यु यादव और नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें