फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के वार्ड 20 में धूमधाम से मनाया गया प्रोटीन युक्त भोजन दिवस

नारनौल। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत वार्ड नंबर- 20 में प्रोटीन युक्त भोजन दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं को बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान दालों व दूध से बने उत्पाद, मूंगफली, पोहा और अंकुरित अनाज से तैयार की गई विभिन्न स्वादिष्ट व पौष्टिक आहार गर्भवती व धात्री महिलाओं को खिलाई गई। सुपरवाइजर अनुज यादव ने कहा कि बच्चों, गर्भवती व स्तनपान कराने वाली माताओं के शारीरिक विकास के लिए प्रोटीन युक्त आहार महत्वपूर्ण है। इसलिए महिलाओं को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा देवी व चंद्रकला देवी, आंगनबाड़ी हेल्पर मीना व कृष्णा देवी और स्थानीय आशा वर्कर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें