फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: डंपर खाई में गिरने से चालक की मौत, गुस्साए डंपर चालकों ने किया प्रदर्शन

नारनौल। नांगल चौधरी माइनस क्षेत्र में वीरवार को एक डंपर खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद गुस्साए डंपर चालकों ने वहां पर प्रदर्शन किया तथा कई देर तक शव नहीं उठाने दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएसपी भारत भूषण पहुंचे। जिनके आश्वासन के बाद 11 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन करीब ढाई शांत हुआ।नांगल चौधरी में स्थित बखरीजा माइनस नंबर 2 पर एक डंपर चालक निजामपुर के गांव रूप सराय निवासी करीब 40 वर्षीय भगराम अपने डंपर को लेकर खान में जा रहा था। इस दौरान उसका डंपर खान में गिर गया। डंपर खान में गिरने से चालक भगराम उसके अंदर ही दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर खान में गिरने की जानकारी लगते ही वहां पर सैकड़ों की संख्या में डंपर चालक व उन पर काम करने वाले वहां पर एकत्र हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को डंपर के नीचे से निकाला। इस पर कुछ देर वहां पर एकत्र लोगों ने शव को नहीं उठाने दिया तथा हंगामा शुरू कर किया। इस बारे में डंपर चलाने वाले चालकों ने बताया कि खान में जाने के लिए जो रास्ता बना हुआ है, वह बहुत खतरनाक है। यह रास्ता जेसीबी द्वारा पहाड़ को काटकर बनाया गया है। इस रास्ते पर डंपरों को चलाना बहुत ही जोखिम भरा है। ऐसे में उन्होंने इसकी शिकायत खान संचालक को कई बार की, मगर खान संचालक ने रास्ता सही नहीं बनाया। इसकी वजह से ही यह हादसा हुआ है। हंगामा कर रहे लोगों ने वहां पर रास्ता सही कराने की मांग की। डंपर चालकों का कहना था कि इस रस्तों से डंपरों को नहीं ले जाया जा सकता। इसलिए इस रास्ते को जल्द से जल्द ठीक किया जाना चाहिए। चार बच्चों का पिता इस हादसे में मृतक भगराम चार बच्चों का पिता था। दिवाली से दो दिन पहले हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन ली। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डंपर चालकों द्वारा खनन क्षेत्र में प्रदर्शन करने की सूचना मिली थी जिसके बाद मैं मौके पर पहुंचा और चालकों की शिकायत सुनी। मेरे साथ मौके पर नांगल चौधरी व निजामपुर थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। माइनस संचालकों को रास्ता ठीक करवाने के लिए कह दिया गया। बाकि पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। भारत भूषण।डीएसपी मुख्यालय, नारनौल।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें