फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: समाधान शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सुनी लोगों की शिकायतें, कहा- जनता की परेशानी का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता

नारनौल। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लगाए जा रहे समाधान शिविर की कड़ी में सोमवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में बारी-बारी से सभी नागरिकों की सामूहिक व व्यक्तिगत शिकायतें सुनकर अधिकारियों को उनके त्वरित व समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए। शिविर में आई अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर काटने से मुक्ति दिलाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना के तहत एक ही छत के नीचे नागरिकों की तमाम छोटी-बड़ी समस्याओं का निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि लोगों को त्वरित, पारदर्शी और सुगम तरीके से न्याय मिल सके। सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर, एसडीएम गुरविंदर सिंह, नगराधीश डॉ मंगल सेन, डीएसपी भारत भूषण के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें