फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में निजामपुर के ताऊ देवीलाल चौक पर गोवंश की मौत, कारणों की जांच की मांग

निजामपुर के ताऊ देवीलाल चौक पर बुधवार को एक गोवंश मृत अवस्था में मिला। गोवंश की मौत किन परिस्थितियों और किन कारणों से हुई, यह फिलहाल जांच का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार चौक के आसपास अक्सर गोवंश घूमते दिखाई देते हैं। मृत गोवंश मिलने के बाद लोगों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने तथा मृत गोवंश को मौके से हटवाने की मांग की। लोगों का कहना है कि यदि गोवंश की मौत किसी बीमारी, दुर्घटना, जहरीला पदार्थ खाने अथवा किसी अन्य कारण से हुई है तो इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है। ऐसे में संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें