फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल अनाज मंडी के प्रवेश द्वार के दोनों ओर लगी बाजरे से लदे वाहनों की 5 किलोमीटर लंबी लाइन

अनाज मंडी में शनिवार को बिना शेड्यूल के सभी गांवों की खरीद की गई। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को गांवों का शेड्यूल नहीं रखा गया है ताकि जिन किसानों का बाजरा 40 क्विंटल से अधिक है और जो किसी कारणवश शेड्यूल के तहत बाजरा नहीं बेच पाए वह अपना बाजरा बेच सकें। जिसके चलते शुक्रवार रात 10 बजे से ही बाजरे से लदे वाहन मंडी के बाहर खड़े हो गए और सुबह 9 बजे तक मंडी के दोनों तरफ 5 किमी लंबी लाइन लग गई। जिसके चलते अनेक किसानों को 5 से 6 घंटे लाइन में लगकर गेटपास मिल पाया। वहीं सर्वर डाउन के चलते नॉमिनी फार्म जनरेट करवाने में भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि गेटपास, बायोमेट्रिक सत्यापन सुचारू रहा और शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक करीब 300 गेटपास जारी किए गए व करीब 7 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें