हरियाणा प्रदेश में शिरोमणि आ काली दल को मजबूती से आगे बढ़ाना है इसके लिए हर कार्यकर्ता को कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यकर्ता गांव गांव जाकर पार्टी संगठन के लिए धरातल पर कार्य करें ताकि संगठन मजबूत हो सके। यह आह्वान शिरोमणि अकाली दल के महासचिव सरदार बलविंदर सिंह भुंदड ने किया। वे आज यहां सैनी धर्मशाला में पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में मुख्य तौर से संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल सिर्फ सिखों की ही पार्टी नहीं है बल्कि हर जाति वह हर धर्म का व्यक्ति पार्टी का कार्यकर्ता हो सकता है। जो भी धरातल पर कार्य करने वाला हो वही सच्चा कार्यकर्ता माना जाता है और ऐसे कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी आगे बढ़ती है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड होते हैं और हमें हर कार्यकर्ता को मजबूत बनाना है। महासचिव ने कहा कि सिखों की सबसे बड़ी हिताची पार्टी शिरोमणि अकाली दल ही रही है और भविष्य में भी यही सबसे आगे रहने वाली है। सिखों के हिट इसी पार्टी में सुरक्षित हो सकते हैं और ऐसे में हरियाणा प्रदेश में भी पार्टी संगठन को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि अब तक सिख वर्ग इसलिए कमजोर है क्योंकि वह आपसी खींचतान में ही लगा हुआ है। आपस की मामूली बातों को भूल कर हमें आगे बढ़ना होगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश मोहडी ने कहा कि अगले कुछ माह के दौरान ही पार्टी संगठन में मजबूती दिखाई देने लगेगी। बूथ स्तर से लेकर उच्च स्तर तक संगठन मजबूती सेखड़ा दिखाई देगा। बैठक में बलदेव सिंह कैम पुरिया, मोहनजीत सिंह पानीपत शाहिद कई बड़े सिख नेताओं ने भी पार्टी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।