भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार को तीन बजे तक का दिया अल्टीमेटम। धान खरीद शुरू नहीं हुई तो फिर करेंगे हाईवे जाम के लिए कूच। चढूनी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने सब्र से काम लेना है। पुलिस कार्रवाई का जवाब नहीं देना है। चढूनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा आए हुए हैं। वे रोड से नहीं बल्कि हेलिकॉप्टर से पहुंचे हैं लेकिन किसानों ने ठान लिया तो हेलिकॉप्टर से भी नहीं जाने देंगे। मुख्यमंत्री चाहे तो तीन बजे तक कोई फैसला ले सकते हैं अन्यथा वे फिर से हाईवे जाम करेंगे और लठ व गोली तक खाने को तैयार है। उन्होंने बताया कि कईं किसान नेताओं व किसानों को पुलिस ने धरनास्थल पर पहुंचने के दौरान रास्ते में ही हिरासत में ले लिया है लेकिन यहां मौजूद किसान अपनी मांग पर डटे हैं और तीन बजे तक कोई सरकारी फैसला नहीं आया तो हाईवे जाम करने के लिए कूच करेंगे।