फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ को लेकर पूजा घाटों पर विशेष सफाई अभियान शुरू

करनाल। आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 और 16 नवंबर को मनाए जाने वाले छठ पर्व को लेकर घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, पूजा घाटों पर मजदूरों की टीम लगाकर विशेष सफाई करवाई जा रही है। घाटों के आसपास फैली गंदगी को हटाने के साथ पूजा स्थल को व्यवस्थित किया जा रहा है। छठ महापर्व के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस दौरान व्रती महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए घाटों की व्यवस्था पहले से दुरुस्त की जा रही है। इसके साथ ही घाटों पर सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें