फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर रुद्र का जलवा, सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रहे प्रथम

कुंजपुरा। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में शुक्रवार को 63वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के दूसरे सीनियर , जूनियर और सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर व 4x400 मीटर रिले दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रूद्र प्रथम, शिवम द्वितीय और बिटू तृतीय रहे। ऐसे ही जूनियर वर्ग में गौतम प्रथम, शौर्य द्वितीय और समर्थ तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में आर्यन प्रथम, अमन द्वितीय और विद्यांश तृतीय रहे। वहीं, महिलाओं के सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वृत्तिका प्रथम, दिक्षा द्वितीय और मानवी तृतीय रही। ऐसे ही जूनियर वर्ग की 4x400 मीटर रिले दौड़ में रोशन , अगंद, निशांत व गौतम प्रथम और सुमित , कृष्णा , रितेश औश्र अमन द्वितीय रहे। विद्यालय के प्राचार्य कैप्टन (भारतीय नौसेना) गुरबीर सिंह ने कहा कि खेल का मैदान जीवन की सच्ची पाठशाला है। यहीं से खिलाड़ी अनुशासन, साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुण सीखते हैं। उन्होंने जीत और हार से ऊपर उठकर निरंतर मेहनत करने और कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानने की भावना को सफलता का आधार बताया। उन्होंने कैडेटों को प्रेरित किया कि वे अपने विद्यालय से मिले संस्कारों, प्रशिक्षण और नेतृत्व के अवसरों का उपयोग जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए करें। उन्होंने सैनिक स्कूलों को राष्ट्र के भावी नेतृत्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संस्थाएं बताया। उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। प्राचार्य कैप्टन गुरबीर सिंह ने भी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक क्षमता के साथ व्यक्तित्व और नेतृत्व कौशल का विकास होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें