फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में सीआईए-2 की कस्टडी में युवक की मौत का मामला, डीएसपी के आश्वासन पर अंतिम संस्कार को राजी हुए परिजन

सीआईए-2 की कस्टडी में जितेंद्र कुमार की मौत के मामले में जारी गतिरोध खत्म होने की उम्मीद जगी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएसपी गोरखपाल राणा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में एसपी से बातचीत हुई है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस के इस आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने पर सहमति जता दी है। जितेंद्र की मौत के बाद से परिजन पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। पोस्टमार्टम होने के बावजूद उन्होंने शव नहीं उठाया था। मोर्चरी के बाहर परिजनों और राजपूत समाज के लोगों का विरोध जारी था। परिजनों का कहना था कि एफआईआर दर्ज होने और उसकी प्रति मिलने के बाद ही वे शव का अंतिम संस्कार करेंगे। डीएसपी गोरखपाल राणा ने परिजनों को बताया कि एसपी से बातचीत के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके बाद परिवार ने अंतिम संस्कार के लिए सहमति दे दी। अब सभी की निगाहें एफआईआर दर्ज होने और उसमें शामिल धाराओं पर टिकी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें