फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत: वैगनआर की टक्कर से सातवीं कक्षा के छात्र की मौत

कलायत/कैथल। कलायत की झीमर बस्ती में गली में साइकिल चला रहे सातवीं कक्षा के 11 वर्षीय छात्र वनित की वैगनआर की टक्कर से मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम करीब छह बजे हुआ। वनित का 11वां जन्मदिन 20 दिन बाद था। पुलिस ने पिता कश्मीरी की शिकायत पर वैगनआर चालक सोनू निवासी देबन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ----------- कश्मीरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसके दो बेटे हैं। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उसका छोटा बेटा वनित घर से साइकिल लेकर गली में चला गया। वह साइकिल चलाते हुए घर से आगे वाली गली में चक्कर लगाने के लिए गया था। करीब छह बजे कश्मीरी के चचेरे भाई सतपाल ने घर आकर बताया कि वह गली से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से वनित साइकिल पर आ रहा था। उसी समय सफेद रंग की मारुति वैगनआर तेज रफ्तार और लापरवाही से आई। चालक ने गली में अचानक तेज कट मारा और वनित की साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वनित साइकिल समेत सड़क पर गिर गया। शिकायत के अनुसार वैगनआर का पिछला पहिया वनित के सिर और छाती पर चढ़ गया। हादसे के बाद कश्मीरी और सतपाल मौके पर पहुंचे। वहां वैगनआर खड़ी थी। उसका नंबर एचआर08एजे9364 मिला। वनित के सिर और छाती पर गंभीर चोटें लगी थीं और वह बेहोश था। कश्मीरी ने चालक से नाम पूछा तो उसने अपना नाम सोनू निवासी देबन बताया। परिजन वनित को सरकारी अस्पताल कलायत लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। --------- वर्जन डीएसपी रोहताश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें