फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल नशा तस्करी के तीन मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार

सुनील कुमार Updated Sun, 23 Aug 2026 08:02 PM IST

कैथल। एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने नशा तस्करी के तीन अलग-अलग मामलों में आरोपी कपीस, राहुल, जतिन, संदीप कुमार और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से कुल 27.29 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 2 किलो 225 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुआ। पुलिस ने नशा तस्करी में प्रयुक्त कार और मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार रात को गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि 33 फुटा रोड स्थित श्मशान घाट के पास सफेद रंग की कार में दो व्यक्ति हेरोइन बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर कार सवार कपीस निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी कैथल और राहुल निवासी प्रताप गेट कैथल को काबू किया। नायब तहसीलदार जसबीर सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर कार की कंडक्टर सीट की तरफ पायदान के नीचे से 21.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि उन्हें हेरोइन प्रताप गेट निवासी जतिन, जो राहुल का भाई है, उसने उपलब्ध कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जतिन को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले में नशा तस्करी में प्रयोग कार जब्त कर ली है। दूसरे मामले में टीम ने बस अड्डा कैथल के बाहर एक व्यक्ति के नशीला पदार्थ बेचने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदीप कुमार निवासी सारसा, जिला कुरुक्षेत्र को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज कर ली। तीसरे मामले में टीम को गांव सीवन से सिरटा रोड पर रजबाहा पुल के पास सूचना मिली कि दीपक निवासी गुमगढ़ मोहल्ला, सीवन मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर सिरटा की तरफ जाएगा। पुलिस ने नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दीपक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर उसने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 225 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें