फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज डोर से युवक का गला कटा, तीन टांके लगाकर बचाई जान

सुनील कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 06:17 PM IST

कैथल। शनिवार दोपहर सेक्टर-18 के रास्ते से बाइक पर गुजर रहे नरवाना के मोहल्ला खेड़ा निवासी जोगिंदर के गले में चाइनीज डोर फंस गई। डोर से गर्दन बुरी तरह कट गई। गर्दन पर करीब तीन सेंटीमीटर गहरा घाव हो गया और खून निकलने लगा। घायल को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने घाव पर तीन टांके लगाकर उपचार किया। समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत बिगड़ने से बच गई। जोगिंदर ने बताया कि वह अपने बच्चे को उपचार के लिए कैथल के निजी अस्पताल में लेकर आ रहा था। सेक्टर-18 के रास्ते में अचानक डोर उसके गले से टकराकर लिपट गई। इससे गर्दन पर कट लग गया। चोट लगने के बाद वह जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा। प्रशासन ने चाइनीज डोर की खरीद, बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद इसके इस्तेमाल से हादसा होने पर प्रतिबंधित डोर की उपलब्धता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चिकित्सकों ने तुरंत किया उपचार आपातकालीन विभाग में तैनात डॉक्टर यशवीर ने बताया कि जोगिंदर की गर्दन पर करीब तीन सेंटीमीटर गहरा घाव था और खून निकल रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद घाव पर तीन टांके लगाए गए। हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। विदित रहे कि इससे पहले शनिवार को भी एक युवक की गर्दन में चाइनीज डोर फंस गई थी। डॉक्टर यशवीर ने कहा कि चाइनीज डोर बेहद धारदार होती है और इसकी चपेट में आने से गंभीर चोट लग सकती है। उन्होंने लोगों से ऐसी डोर का इस्तेमाल नहीं करने तथा बिक्री या उपयोग की जानकारी संबंधित विभाग को देने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें