फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना, धान की खड़ी फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

शहर में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही ठंडक और तेज हवाओं के चलते मौसम बदला हुआ था। करीब 10 बजे आसमान में अचानक अंधेरा छा गया, जिसके बाद लगभग 11 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। दोपहर 12:20 बजे के आसपास तेज बारिश होने लगी। बारिश के बाद मौसम एकदम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का असर भी अलग-अलग देखने को मिला। पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में तेज बारिश हुई, जबकि नया बस स्टैंड क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, नरवाना नई अनाज मंडी में उस समय तक केवल बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने की सूचना थी। अचानक बदले मौसम के कारण आसमान में बादल छाए रहे और वातावरण में ठंडक बढ़ गई। धान की खड़ी फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता बारिश से जहां आम लोगों को मौसम सुहावना होने से राहत मिली, वहीं खेतों में धान की फसल खड़ी होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिन किसानों की धान की कटाई अभी बाकी है, उनके लिए बारिश परेशानी का कारण बन सकती है। खेतों में खड़ी फसल के दौरान बारिश और तेज हवाओं से फसल प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में किसान मौसम के मिजाज पर नजर बनाए हुए हैं। मंडियों में धान लेकर पहुंचने वाले किसानों और खरीद व्यवस्था से जुड़े लोगों के लिए भी मौसम में बदलाव अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें