फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद, सफीदों और नरवाना बार की संयुक्त बैठक में फैसला, नौ को प्रदेशव्यापी हड़ताल का आह्वान

जींद। अधिवक्ता प्रवीण बूरा पर हुए हमले और पुलिस कार्रवाई को लेकर बुधवार को जिला बार जींद, सफीदों और नरवाना बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ता पर हमला करने के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस ने अधिवक्ता प्रवीण बूरा को घायल करने के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया और मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो नौ अक्तूबर को पूरे हरियाणा की बार एसोसिएशनों से हड़ताल का आह्वान करने का अनुरोध किया जाएगा। बार एसोसिएशनों ने प्रदेशभर के अधिवक्ताओं से हड़ताल रखने का आह्वान करने का निर्णय लिया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला जींद के अधिवक्ताओं की हड़ताल 8 अक्तूबर को भी जारी रहेगी। हेडहॉक कमेटी सदस्य नरिंद्र कंसल, राममेहर श्योकंद, हरिमोहन भारद्वाज और पूनम राव ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। प्रवीण बूरा के साथ हुई घटना में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता एकजुट हैं। बार एसोसिएशनों की ओर से कहा गया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान विकास लोहान, पूर्व प्रधान रामपाल राणा, सतीश गिल, बार सफीदों प्रधान पुरुषोत्तम राणा, अरविंद लाठर, सचिव बलिंद्र बैरागी, मोहित शर्मा, गुरजंट भिंडर, पूर्व प्रधान अनिल मोर, पूर्व प्रधान बलजीत मलिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें