फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में सफाई कर्मचारियों के समर्थन में सीटू ने फूंका सरकार का पुतला

Naveen Updated Sun, 06 Sep 2026 05:25 PM IST

सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) ने रविवार को रानी तालाब पर सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कर्मचारियों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई। सीटू पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही। सीटू नेता कपूरसिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। इसके बावजूद उन्हें अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी होने तक सीटू उनके आंदोलन में मजबूती से साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सफाई कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आंदोलन को दबाने के बजाय सरकार को कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। सीटू ने सरकार से सफाई कर्मचारियों की मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने और आंदोलनरत कर्मचारियों के साथ न्याय करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें