फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेबी चौक की अस्थायी नंदीशाला खाली कराने पहुंचा प्रशासन, दो घंटे की मशक्कत के बाद लौटा गोवंश

जींद। जलेबी चौक स्थित अस्थायी नंदीशाला को खाली कराने पहुंचा प्रशासन बुधवार को अधूरी तैयारियों के कारण अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया। नंदीशाला में रह रहे करीब 265 गोवंश को बिना वाहनों के ही पिंडारा गोशाला में शिफ्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन बाहर निकलते ही गोवंश बेकाबू हो गया। करीब दो घंटे तक गोवंश कभी खेतों तो कभी सड़कों पर दौड़ता रहा। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया और आसपास के किसानों की गेहूं व सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचा। आखिरकार प्रशासन को गोवंश को दोबारा अस्थायी नंदीशाला में पहुंचाने का निर्णय लेना पड़ा। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा के निर्देश पर नगर परिषद के ईओ सुशील भुक्कल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। बुधवार को नगर परिषद की टीम गोवंश को शिफ्ट करने के लिए पहुंची। गोवंश को घेरकर पिंडारा गोशाला तक पहुंचाने के लिए नगर परिषद के 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों को लाठियां देकर चारों तरफ तैनात किया गया था। प्रशासन की योजना गोवंश को पैदल ही पिंडारा पहुंचाने की थी, लेकिन नंदीशाला से बाहर निकलते ही गोवंश अलग-अलग दिशाओं में भागने लगा। कुछ गोवंश नेशनल हाईवे से बस अड्डे की तरफ दौड़ने लगा तो कुछ पिंडारा की ओर खेतों में फैल गया। कर्मचारियों ने इन्हें घेरकर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन गोवंश लगातार इधर-उधर भागता रहा। खेतों में घुसे गोवंश ने किसानों की गेहूं और सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। पिंडारा की तरफ से गोवंश दोबारा बस अड्डे की ओर दौड़ने लगा। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई। गोवंश के सड़कों पर दौड़ने से वाहन चालकों को हादसों का डर भी सताता रहा। बाक्स गोवंश को बाहर निकालने पर दंडी स्वामी ने जताया विरोध गोवंश को अस्थायी नंदीशाला से बाहर निकालने के दौरान आचार्य दंडी स्वामी गोशाला के बाहर बैठ गए। उन्होंने इस कार्रवाई को गोवंश के साथ अत्याचार बताया। दंडी स्वामी ने कहा कि गोमाता के नाम पर नारे लगाने वालों ने आज गोवंश की हालत खराब कर दी है। उधर, नगर परिषद की टीम जब गोवंश को नियंत्रित नहीं कर पाई तो उसे दोबारा अस्थायी नंदीशाला में पहुंचा दिया गया। बाक्स अब वाहनों की व्यवस्था कर गोशालाओं में भेजेंगे गोवंश अब गोवंश को वाहनों में भरकर शिफ्ट किया जाएगा। जिले में करीब 40 गोशालाएं हैं। इनमें गोवंश को भेजने की व्यवस्था की जाएगी। गौरतलब है कि अदालत ने जलेबी चौक स्थित अस्थायी नंदीशाला को दो दिसंबर तक खाली कराने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं आदेशों के तहत डीसी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर गोशाला खाली कराने के लिए टीम भेजी थी। अब प्रशासन के सामने अदालत की तय समय सीमा में गोशाला खाली कराने की चुनौती है। --सुशील भुक्कल, ईओ नगर परिषद जींद।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें