फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: राष्ट्रीय खेल दिवस पर दनौदा के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई महिला सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता, ए टीम ने बी टीम को हराकर जीता फाइनल

जींद। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित तीन दिवसीय खेल कार्यक्रमों की कड़ी में शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डूमरखा में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की चार हॉकी नर्सरी के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डूमरखा की नर्सरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना की नर्सरी, राजीव गांधी खेल परिसर हमीरगढ़ की नर्सरी और ग्राम पंचायत पीपलथा की नर्सरी के खिलाड़ी शामिल रहे। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं हॉकी हरियाणा के सीनियर कोच आजाद सिंह मलिक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेलों में निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। इस दौरान हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रंधावा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन और खेल उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य भी युवाओं को खेलों से जोड़ना और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना है। कार्यक्रम के दौरान गांव डूमरखा की हॉकी खिलाड़ी अदिति को सम्मानित किया गया। अदिति ने 12 से 22 अगस्त तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित 16वीं जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी उपलब्धि पर आयोजकों और उपस्थित खिलाड़ियों ने खुशी जताई। दनौदा में हैंडबॉल मुकाबले में ए टीम ने मारी बाजी राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रमों के तहत सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल दनौदा स्थित हैंडबॉल अकादमी में महिला सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। हैंडबॉल कोच राजेंद्र नैन और विजेंद्र नैन ने बताया कि इसमें दनौदा कलां और दनौदा खुर्द की टीमों को मिलाकर चार टीमों का गठन किया गया। प्रतियोगिता में सभी टीमों के बीच मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता के बाद दनौदा कलां की ए और बी टीम फाइनल में पहुंचीं। फाइनल मुकाब ला दोनों टीमों के बीच कड़ा रहा। खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। आखिरकार दनौदा कलां की ए टीम ने बी टीम को हराकर विजेता बनी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें