बादली। उपमंडल के गांव गुभाना स्थित लोकहित पुस्तकालय में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वल्लभभाई झावेरभाई पटेल सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की स्वतंत्रता के संघर्ष में अहम भूमिका निभाई और स्वतंत्रता के समय देश की 562 रियासतों को मिलाकर अखंड भारत का निर्माण कराया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, पहलवान रामकुमार, सतबीर सिंह, ब्रह्म सिंह नम्बरदार, काला, दीपक कौशिक सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।