फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 23वें दिन भी जारी, ठेका कर्मियों ने दिया समर्थन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर में जारी सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल शुक्रवार को 23वें दिन भी जारी रही। बहादुरगढ़ नगर परिषद में धरने पर बैठे कच्चे व पे-रोल सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा के तहत कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। सैकड़ों कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों व अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना तथा एचकेआरएन को भंग करना शामिल है। कर्मचारियों ने 17 मांगों पर बनी सहमति के संबंध में लिखित आदेश जारी करने की भी मांग की। बहादुरगढ़ इकाई के प्रधान राजेश बालगुहेर की अध्यक्षता में धरना जारी रहा, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, कैशियर मुकेश बालगुहेर, वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम, महिला उपप्रधान ऊषा देवी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की ओर से अब तक बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया है और न ही मांगों से संबंधित कोई पत्र जारी किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें