फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में 21वें दिन भी जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, ठेका कर्मियों ने दिया समर्थन

Naveen Updated Wed, 26 Aug 2026 12:31 PM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बहादुरगढ़ नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल बुधवार को 21वें दिन भी जारी रही। हड़ताल पर बैठे कच्चे और पे-रोल सफाई कर्मचारियों को नगर परिषद में ठेकेदारी पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने 13 मई 2026 को सफाई और अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करने तथा एचकेआरएन को भंग करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी 17 मांगों पर सहमति बनने के बावजूद सरकार की ओर से कोई पत्र जारी नहीं किया गया और न ही संगठन को बातचीत के लिए बुलाया गया है। धरने की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई के प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड सहित संगठन के पदाधिकारी और सैकड़ों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें