फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी में सफाई कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार का पुतला फूंका

बेरी। नगर पालिका कर्मचारियों ने मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। कर्मचारी बेरी नगर पालिका से विरोध प्रदर्शन करते हुए मेन बाजार से होते हुए वापस बेरी के शिव चौक पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। इकाई प्रधान प्रदीप बिसाहन का कहना है कि सरकार सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को अनदेखी कर रही हैं। कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 27 वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे लोगों को बदबू और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नही होगी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। इस बार कर्मचारी भी अपनी मांगों को पूरा करवाकर हड़ताल को खत्म करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें