फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: नगर परिषद ने शहर में चलाया सफाई अभियान

झज्जर। सेवा मेरा योगदान थीम पर नगर परिषद की ओर से भी जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया। गंदगी न फैलाने की शपथ भी दिलाई गई। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास गंदगी न फैलाने का संकल्प भी लिया। स्वच्छता ही सेवा शुक्रवार को नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी के नेतृत्व में सुबह से दोपहर तक शहर में सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत आंबेडकर चौक से छारा चुंगी तक सफाई अभियान चलाया और लोगों से अपील की कि सभी दुकानों पर डस्टबिन का प्रयोग करे और कूड़े वाली गाड़ी में डाले कूड़ा डाले। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने भी लोगों से स्वच्छता को बढ़ाने और सरेआम कूड़ा न फैलाने की अपील की। इस अवसर पर पार्षद जयपाल सिंह, मनोनीत पार्षद कमल गिरोत्रा, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केशव सिंगल, ईओ देवेंद्र कुमार, एसआई आनंद मलिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें