कांग्रेस सेवादल की ओर से आज गरीब बस्ती में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।कार्यक्रम में सेवादल के सदस्यों ने बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, पैन तथा मिठाइयां वितरित की। इसके बाद बस्ती में एक चौपाल कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उनके साथ उनकी चारपाइयों पर बैठकर उनसे स्नेहपूर्ण बातचीत की। कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि नेहरू का मानना था कि देश का सच्चा धन बच्चे ही हैं। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और खुशहाली ही देश का भविष्य तय करेगी। इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष रमेश जाखड़ ने कहा कि बस्ती के बच्चों और उनके परिवारों की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जाएगा। सेवादल उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाएगा और राशन, साफ पानी, सफाई व शिक्षा की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगा। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों से बातचीत की गई। अभिभावकों ने बताया कि जब चुनाव होता है तो उन्हें याद किया जाता है। अब उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। उन्हें राशन, साफ पानी, सफाई और शिक्षा संबंधी परेशानियां ही परेशानियां हैं। साथियों ने एकमत होकर इस दिशा में कुछ ठोस कदम उठाने तथा प्रशासन से मिलने का फैसला लिया है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यसमिति अध्यक्ष संजय यादव, सेवादल अध्यक्ष रमेश जाखड़, महासचिव राजबीर राहड़, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष कैप्टन सतबीर बड़क, मुख्य सलाहकार राजबीर दहिया, रमेश डावला, सचिव मदनलाल भाट, महिला सचिव शीला देवी, हिमांशी, लोगेश राहड़, तन्वी, राय सिंह, रामबीर व लगभग साठ बस्ती के बच्चे शामिल रहे।