फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में समाधान शिविर, 23 में से 12 शिकायतों का मौके पर समाधान

बादली। उपमंडल के बादली में आयोजित समाधान शिविर में नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान कराया। शिविर में कुल 19 शिकायतें आईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए गए। शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें परिवार पहचान पत्र, लाडो लक्ष्मी योजना और गांव में गंदे पानी की निकासी से संबंधित थीं। लोगों ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में त्रुटि के कारण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों को प्राथमिकता पर ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों को दफ्तरों के चक्कर से बचाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें