फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली के गुभाना में गोगा नवमी पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन

बादली। गोगा नवमी के अवसर पर गांव गुभाना में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी पहुंचे। दंगल में एसीपी प्रदीप खत्री ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर मुकाबलों की शुरुआत कराई। अखाड़े में हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजकों ने बताया कि गोगा नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित इस दंगल में क्षेत्र के अनेक पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में क्षेत्र के गणमान्य लोग और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें