बहादुरगढ़ क्षेत्र से विभिन्न प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए निकाली जा रही धार्मिक यात्राओं को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में निजामपुर पहुंचने पर अभय सिंह, दिनेश, जगदीश सहित स्थानीय दुकानदारों ने स्वागत किया। इस दौरान धार्मिक यात्राओं से जुड़ी जानकारी और उनके उद्देश्य को लेकर भी चर्चा हुई। बहादुरगढ़ से वर्ष 2023 से लेकर 2026 तक आयोजित की गई धार्मिक यात्राओं का पूरा ब्योरा सामने आया है। इन चार वर्षों के दौरान कुल सात प्रमुख यात्राएं आयोजित की गईं, जिनमें खाटू श्याम धाम, रोहद धाम, चुलकाना धाम और बेरी धाम जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया। इन यात्राओं की तिथियों, दूरी और अवधि की जानकारी भी साझा की गई है।