फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी मंडी में धान की आवक बढ़ी, 1509 के भाव में 400 रुपये की गिरावट; पीआर धान की खरीद शुरू

हांसी की अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। मंडी में अब तक करीब 10 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। जहां एक ओर 1509 धान के भाव में करीब 400 रुपये की गिरावट से किसान चिंतित हैं, वहीं पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद खरीद की रफ्तार धीमी रहने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। आपको बता दे कि 1509 धान कुछ दिन पहले तक करीब 4300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक चुका था, लेकिन अब भाव गिरकर करीब 3925 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। किसानों का कहना है कि पहले अच्छे भाव की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आई गिरावट से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुंभा निवासी किसान नरेश ने बताया कि 1509 धान का भाव पहले करीब 4300 रुपये तक पहुंच गया था, लेकिन अब करीब 3925 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की दूसरी बड़ी चिंता पीआर धान की सरकारी खरीद को लेकर है। सरकार को खरीद की रफ्तार बढ़ानी चाहिए, ताकि मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। हांसी मंडी में वेयर हाउस की ओर से पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। हालांकि पहले दिन करीब तीन से चार ढेरियों की ही खरीद हो पाई। किसानों का कहना है कि मंडी में आवक बढ़ रही है, इसलिए सरकारी खरीद में तेजी लाने की जरूरत है। वेयर हाउस मैनेजर रविंदर ने बताया कि आज से पीआर धान की खरीद शुरू की गई है और करीब तीन-चार ढेरियों की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। वही मंडी आढ़ती चरण दास ने बताया कि मंडी में पीआर धान की खरीद को लेकर एक और समस्या सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हिसार और भिवानी जिले में पीआर धान की सरकारी खरीद की व्यवस्था शुरू नहीं होने के कारण पोर्टल पर हांसी मंडी की खरीद को लेकर भी दिक्कत आ रही है। इसके चलते किसानों की फसल की सरकारी खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसके अलावा किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि गेट पास काटते समय पोर्टल पर उनकी ऑनलाइन दर्ज करवाई गई फसल का डाटा मैच नहीं हो रहा। इससे गेट पास जारी कराने और फसल की बिक्री प्रक्रिया में परेशानी हो रही है।मंडी अधिकारियों के अनुसार गेट पास लगातार काटे जा रहे हैं और किसानों के लिए मंडी में जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसानों की फसल की खरीद और बिक्री में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। फिलहाल हांसी मंडी में किसानों की नजर 1509 के भाव, पीआर धान की सरकारी खरीद की रफ्तार और मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल की समस्या के समाधान पर टिकी हुई है। किसानों की मांग है कि सरकार पीआर धान की खरीद में तेजी लाए, ताकि मंडी में बढ़ती आवक के बीच किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें