फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: व्यापारियों के विरोध के बाद स्लिप रोड की चौड़ाई कम करने पर बनी सहमति

हिसार। तुलसी चौक पर दोनों ओर स्लिप रोड का प्रस्ताव तैयार किया गया था। जिसमें नागरिक अस्पताल ओर स्लिप रोड बन चुकी है। क्लॉथ मार्केट की ओर बनाई जा रही स्लिप रोड के काम को क्लॉथ मार्केट के व्यापारियों ने बंद करा दिया था। बैठक में विधायक सावित्री जिंदल ने व्यापारियों का पक्ष रखा। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मैं खुद शाम को माैके पर पहुंच कर व्यापारियों से बात करुंगा। शाम छह बजे मंत्री रणबीर गंगवा, प्रवीण जैन, मरीन चीफ इंजीनियर संदीप बाना मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर 60 फीट के करीब जमीन उपलब्ध है। यहां 30 फीट चौड़ी स्लिप रोड भी बन जाए तो किसी को दिक्कत नहीं। जिस पर क्लॉथ मार्केट के व्यापारी सहमत नहीं हुए। पार्षद प्रतिनिधि एवं क्लॉथ मार्केट के व्यापारी अनिल जैन टीनू ने कहा कि पार्किंग की जमीन का उपयोग न किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी 23 फीट की जमीन से स्लिप रोड की बात कह रहे थे। ऐसा होने से दुकानों के सामने पार्किंग नहीं बचेगी। दुकानदारों को दिक्कत आएंगी। मंत्री रणबीर गंगवा ने हमें कम से कम जगह का उपयोग कर स्लिप रोड तैयार कराने का भरोसा दिया है। जिस पर व्यापारियों ने सहमति दे दी है। पीडब्ल्यूडी की ओर से जल्द ही इस पर काम शुरु किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें