फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

हांसी के न्यू सुभाष कॉलोनी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कमरे के अंदर महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान करीब 40 वर्षीय रचना के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला कमरे के अंदर मृत अवस्था में मिली। कमरे से बदबू आने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि मृतका की मां ने कमरे का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला। आपको बता दे कि मौके से एक नाबालिग लड़की अंजली भी बेहोशी की हालत में मिली, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बात सामने आई है। वहीं मृतका का बेटा भी गायब बताया जा रहा है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतिका रचना की मां शिला ने बताया कि रचना के दो लड़कियां और एक लड़का हैं। वह अपने पति सोनू से अलग रहती थी। वहीं चांदी नामक व्यक्ति के महिला के साथ रहने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि इन तमाम पहलुओं की पुलिस जांच की जा रही है। चांदी शादी की करने के लिए मेरी बेटी पर दबाव बना रहा था। डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। महिला के सिर पर चोट भी लगी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें