फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना बंदी सिक्खों की रिहाई को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी।

सुनील कुमार Updated Fri, 28 Aug 2026 04:34 PM IST

टोहाना। बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर सिख समुदाय का 7 दिवसीय सांकेतिक धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। यह धरना 27 अगस्त से 2 सितंबर तक समस्त भाईचारे की ओर से दिया जा रहा है। धरने का नेतृत्व कर रहे कुलविंद्र सिंह ने कहा कि देश की विभिन्न जेलों में कई सिख बंदी सजा पूरी होने के बावजूद जेलों में बंद हैं। लंबे समय से उनकी रिहाई की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार कोई ठोस फैसला नहीं ले रही है। यह लड़ाई किसी एक समुदाय की नहीं, बल्कि इंसाफ की लड़ाई है। उन्होंने सरकार से मानवीय आधार पर बंदी सिखों की रिहाई की अपील की। शुक्रवार को पगड़ी संभाल जट्टा संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत सिंह पूर्नमाजरा और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य अमनप्रीत कौर ने धरने को समर्थन दिया। 2 सितंबर को धरना समाप्ति के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें