फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल, सरकार के नोटिस की प्रतियां कांग्रेस विधायक के घर के बाहर जलाईं

पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों का आंदोलन शनिवार को और तेज हो गया। प्रधान रविंद्र के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार की ओर से 5 सितंबर तक काम पर लौटने को लेकर जारी किए गए नोटिस की प्रतियों को आग के हवाले कर दिया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। इस मौके पर कर्मचारी नेता रविंद्र ने कहा कि टोहाना के विधायक परमवीर सिंह उनकी जायज मांगों को विधानसभा में मजबूती के साथ नहीं उठा रहे हैं। इसी उपेक्षा के विरोध में उनके आवास के सामने प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार नोटिस जारी कर कर्मचारियों पर काम पर लौटने का दबाव बनाना चाहती है। लेकिन कर्मचारी सरकार की इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें