फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री के वादे से मुकरने पर भड़के रोडवेज कर्मचारी, फतेहाबाद में 2 घंटे ठप रखा कामकाज; 5-6 सितंबर को चक्का जाम का ऐलान

फतेहाबाद। हरियाणा रोडवेज विभाग में चालकों, परिचालकों, हेल्परों और मैकेनिकों के खाली पड़े हजारों पदों पर स्थाई भर्ती करने तथा परिवहन मंत्री द्वारा वादे से मुकरने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने आज फतेहाबद मे दो घंटे कामकाज ठप्प रखकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर किए गए प्रदर्शन की अध्यक्षता भीम चक्का, हनुमान वर्मा, विजय नागपुर और हर्ष दारा द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इसके बाद जीएम के माध्यम से परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का संचालन संदीप जांडली द्वारा किया गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य जयबीर सिंह, रिशाल सिंह, संदीप हुड्डा और भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास घेराव के दौरान मंत्री ने स्वयं ज्ञापन लेकर 15 दिनों के भीतर मांगों पर बैठक बुलाने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद बैठक के लिए कोई पत्र जारी नहीं किया गया, जिससे प्रदेश भर के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। नेताओं ने बताया कि इसी वादाखिलाफी के विरोध में आज पूरे प्रदेश के डिपो में 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन कर चेतावनी दी गई है। रोडवेज कर्मचारियों ने परिचालकों का पे-ग्रेड बढ़ाने व लिपिकों की तर्ज पर 3 वेतन वृद्धि देने, जोखिम भत्ता लागू करने, चालकों का पे-ग्रेड बढ़ाना तथा स्टैंड इंचार्ज का नया पद सृजित करने, 2016 के चालकों और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे परिचालकों व कर्मचारियों को पक्का करने, 2018 के कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर पदोन्नति देने की मांग की है। इसके अलावा मांग की गई है कि घाटे का सौदा साबित हो रही निजी इलेक्ट्रिक बसों की ठेका व्यवस्था पूरी तरह समाप्त की जाए और कार्यालय सहायकों के पदों में वृद्धि हो। कर्मचारियों को पहले की तरह अर्जित अवकाश का लाभ बहाल किया जाए। सांझा मोर्चा के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि रोडवेज कर्मचारी आम जनता को परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन सरकार का अडिय़ल रवैया उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर कर रहा है। यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया, तो मजबूरी में 5 और 6 सितंबर को पूरे हरियाणा में दो दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल कर बसों का पूरी तरह चक्का जाम किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सोनू शर्मा, मनजीत, सुनील खरकड़ी, सुनील, राकेश, राजबीर, रघुबीर, संदीप, सत्यनारायण, प्रल्हाद सिंह सहित भारी संख्या में रोडवेज कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें